करनाल:- आज रोड़ धर्मशाला करनाल में रोड़ एम्प्लाइज एसोसिएशन राष्ट्रीय के अध्यक्ष सूरजभान जी की अध्यक्षता में व रोड़ महासभा अध्यक्ष चौधरी नसीब कारसा, रोड़ एम्प्लाइज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ ऋषि पाल मथाना, राजेश चौपड़ा, संस्थापक सदस्य एम के चौधरी सबके हाथों से होनहार छात्र व छात्राओं को 12000 हजार के चैक वितरित किए गए
कार्यक्रम का संचालन महासचिव विनोद चौहान ने किया और प्रबंधन कोषाध्यक्ष डॉ रणधीर सांवत व करनाल जिला कार्यकारिणी ने किया।
इस अवसर पर जिला पानीपत कार्यकारिणी,करनाल, कैथल व कुरूक्षेत्र कार्यकारिणी मौजूद रही। कार्यक्रम में सभी बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे और समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ ऋषि पाल मथाना,राजेश चौपड़ा ने संबोधित किया और सूरजभान जी ने बताया कि रोड़ एम्प्लाइज एसोसिएशन की पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए आज का कार्यक्रम किया गया और रोड़ एम्प्लाइज एसोसिएशन ने रोड़ समाज के लिए वैबसाइट तैयार की है जिस पर सभी समाज के लोग व एम्प्लाइज अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं व समाज के लोग विवाह संबंधी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं www.rorsamaj.com पर सभी समाज जुड़ सकता हैं।
महासचिव विनोद चौहान ने सभी उपस्थित समाज के लोगों को धन्यवाद दिया।
आप सबके सहयोग का धन्यवाद

सभी फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें