स्वागत

रोड़ समाज
आपका स्वागत है रोड़ समाज की वेबसाइट पर । इस पर रोड़ समाज के बन्धुओं के नाम, पतें, शिक्षा, विवाहित-अविवाहित, व्यवसाय, दूरभाष नम्बर, ई-मेल आदि जानकारी उपलब्ध है। हम इस वेबसाइट के माध्यम से समाज को भेदभाव से मुक्त करना चाहते है। जिससे हमारा समाज देश की एकता और विकास का हिस्सा बन सकें। इस वेबसाइट के माध्यम से हम पूरे समुदाय के लिए एक मंच तैयार करने की कोशिश कर रहें है। इससे दुनिया भर में स्थित समाज के सदस्यों के बीच संवाद स्थापित हो सकें। इसके माध्यम से पूरी दुनिया में समाज का कोई भी व्यक्ति, कहीं भी सूचना प्राप्त कर सकता है। साथ ही अपना विवरण भी दर्ज कर सकता है। हम चाहते है कि समाज का हर व्यक्ति इसके माध्यम से अपनी जानकारी साझा कर सकें तथा दूसरे व्यक्ति की सूचना से स्वयं भी लाभान्वित हो सकें।

जगदगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज

पूज्य स्वामी जी महाराज का आविर्भाव पोष सुदी प्रतिपदा विक्रम संवत् 1965 तदानुसार 24 दिसंबर 1908 ई. दिन बृहस्पतिवार को हरियाणा प्रान्त में गीता ज्ञान की गौरवमयी पवित्र भूमि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र ( पलकवन फल्गु तीर्थ) के समीप वीतराग चुहड़मुनी की पावन धरा ग्राम चुहड़माजरा में रोड क्षत्रिय वंश में हुआ। ऋषियों की कर्मभूमि पर श्रध्देय स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जैसी तेजस्वी ओजस्वी विमल विभूति को जन्म देकर भारत माँ का मस्तक गौरवान्वित है | जिसके पिता जी का नाम चौधरी बदामा व माता का नाम रामी देवी था । गुरुजी के बचपन का नाम छोटा राम जो बाद में चलचलकर जगद्गुरू ब्रह्मानंद नाम से जाने गए । गुरु जी ने माता पिता की सेवा पर पूरा ज़ोर दिया।

View more

Ror Employee Association ( रोड़ कर्मचारी संगठन )

सन्देश

रोड़ बिरादरी मात्र जाति नहीं बल्कि एक संस्कृति है l संस्कृति हमे दुसरो के लिए जीना सिखाती है l दुसरो की पीड़ा और अनुभव से हमे रूबरू करवाती है l गुरु ब्रह्मानन्द जी का उधारण हमारे सामने साक्षात् है कि किस प्रकार निज को छोड़ कर विश्व के साथ जुड़ा जा सकता है l यह WEBSITE इस प्रश्न का खोजा गया उतर है कि बिरादरी विकास की कोन सी राह पकड़े ?
View more